Haridwar NewsHighlight

कांग्रेस सेवा दल कार्यकर्ताओं का कोतवाली के बाहर प्रदर्शन, रुड़की मेयर पर कार्रवाई की मांग

रुड़की नगर निगम के मेयर गौरव गोयल की मुश्किलें कम होने के नाम नहीं ले रही है। आज मेयर के खिलाफ कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने कोतवाली गंगनहर के बाहर प्रदर्शन किया और रुड़की सीओ को एक ज्ञापन सौंपकर मेयर पर कार्यवाही की मांग की। दरअसल रुड़की की ही एक महिला ने मेयर पर छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली गंगनहर में तहरीर दी थी। करीब हफ्ताभर बीत जाने के बाद पीड़ित महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज नही किया गया, इसी के विरोध में आज कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ता कोतवाली गंगनहर पहुँचे, जहां रुड़की सीओ को एक ज्ञापन देकर पीड़ित महिला की तहरीर पर कार्यवाही की मांग की।

आपको बता दें बीती 8 जनवरी को रुड़की निगम के मेयर गौरव गोयल के खिलाफ एक महिला ने छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने के आरोप लगाते हुए कोतवाली गंगनहर पुलिस को तहरीर दी थी। करीब 8 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया है। मुकदमा दर्ज नहीं होने से नाराज कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ता आज बड़ी संख्या में गंगनहर कोतवाली पहुंचे और मेयर पर मुकदमा दर्ज करने और गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने मेयर और भाजपा के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।

कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष राजेश रस्तोगी ने कहा है सत्ता पक्ष के लोग पुलिस पर दबाव बना रहे हैं और पुलिस पीड़ित महिला को ही परेशान कर रही है। इसलिए आज हमने कोतवाली के बाहर धरना प्रदर्शन किया है और रुड़की सीओ को एक ज्ञापन देकर मेयर पर कार्यवाही की मांग की है। उन्होंने एक माह का समय देते हुए कहा अगर पीड़िता को इंसाफ नही मिला तो वह एक दिन का धरना देंगे।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें