Dehradun NewsHighlight

उत्तराखंड की इस बच्ची ने अयोध्या राम मंदिर निर्माण के लिए दान किया अपना ‘गुल्लक’

ऋषिकेश : उत्तराखंड को देवभूमि कहते हैं। उत्तराखंड में ही चारों धाम है। देशभर के लोग यहां दर्शन के लिए आते हैं। वहीं यहां के लोगों का दिल भी उतना ही बड़ा है। इन दिनों एक छोटी सी बच्ची चर्चाओं में है। बता दें कि बच्ची का नाम है माही जो की ऋषिकेश खी निवासी है। बता दें कि ऋषिकेश निवासी माही ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए अपना गुल्लक दान कर दिया है। देशभर से राम मंदिर निर्माण के लिए सहयोग और समर्पण समर्पण राशि इक्ट्ठा की जा रही है। इसी के तहत मनीराम रोड निवासी 4 बरस की बिटिया माही गुप्ता पुत्री हर्षित गुप्ता ने दैनिक रूप से राममंदिर निर्माण के लिए जमा की जा रही राशि के लिए अपनी जमापूंजी दान कर दी।

जी हां बता दें कि माही ने गुल्लक में पैसे जमा किए थे जो उसने मंदिर निर्माण के लिए दान कर दिए। बच्ची माही ने अपनी गुल्लक जिसमें उसने रोज-रोज कुछ पैसे इकट्ठा कर रखी थी राम मंदिर निर्माण सेवक समूह को दान कर दी। बता दें कि माही के गुल्लक में 5080 रुपये जमा थे। मंदिर निर्माण के सहयोग में भेंट करके माही को अपार खुशी हुई साथ ही उपस्थित प्रबुद्ध जनों ने बिटिया माहीृ के इस जज्बे को खूब सराहना की। पिता हर्षित गुप्ता ने कहा कि जब बच्चे -बच्चे में मंदिर निर्माण का जज्बा है तो इससे कई लोगों को प्रेरणा मिलेगी। वह भी मंदिर निर्माण में शिक्षा लेकर ज्यादा से ज्यादा दान करेंगे।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें