HighlightNational

बैकफुट पर Whatsapp, अब बंद नहीं होगा आपका अकाउंट

Breaking uttarakhand news

नई दिल्ली: दुनियाभर में आलोचनाओं का सामना कर रहे व्हाट्सएप कंपनी अब बैकफुट पर आग गई है। बवाल के बीच व्हाट्सएप ने घोषणा की कि उसने अपने नियोजित गोपनीयता अपडेट को स्थगित कर दिया है। कंपनी ने कहा कि लोगों के बीच गलत सूचना पहुंचने के कारण गोपनीयता अपडेट को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है।

इससे पहले नई पॉलिसी को लेकर फेसबुक के स्वामित्व वाला व्हाट्सएप अपनी सफाई दे चुका है। व्हाट्सएप ने नई प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर कहा है कि इससे दोस्तों और परिवार के लोगों के साथ होने वाली निजी चैैटिंग प्रभावित नहीं होगी। व्हाट्सएप ने कहा था कि नई पॉलिसी सिर्फ बिजनेस अकाउंट के लिए है। व्हाट्सएप ने ट्वीट करते हुए कहा है कि यूजर्स के चैट पहले की तरह एंड-टू-एंड एंक्रिप्शन के साथ पूरी तरह से सुरक्षित हैं। वहीं व्हाट्सएप मैसेजिंग ऐप पर वाणिज्यिक एक्सचेंजों की सुविधा देकर राजस्व उत्पन्न करने की योजना के लिए देरी, एक बड़ा झटका है।

व्हाट्सएप की इस किरकिरी का फायदा सिग्नल एप को हुआ है। व्हाट्सएप की नई प्राइवेसी पॉलिसी का हल्ला होने के बाद सिग्नल एप को को धड़ल्ले से डाउनलोड किया जा रहा है। देखते ही देखते सिग्नल एप्पल एप स्टोर पर व्हाट्सएप को पछाड़ कर भारत में शीर्ष फ्री एप बन गया। भारत के अलावा यह जर्मनी, फ्रांस, आस्ट्रिया, फिनलैंड, हांगकांग और स्विट्जरलैंड में व्हाट्सएप को पछाड़ कर टॉप पर आ गया है। वहीं जर्मनी और हंगरी में सिग्नल गूगल प्ले स्टोर में भी टॉप फ्री एप में अपनी जगह बनाने में कामयाब हो गया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें