Big NewsDehradun News

उत्तराखंड: बस कुछ पल का इंतजार, CM और PM मोदी करेंगे कोरोना वैक्सीनेशन का शुभारंभ

देहरादून: कोरोना वैक्सीनेशन का महा अभियान आज से शुरू होने जा रहा है। प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी देशभर में इस अभियान का शुरुआत वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के जरिए करेंगे। पीएम मोदी दून मेडिकल काॅलेज और सुशीला तिवारी मेडिकल काॅलेज से भी जुड़ेंगे। पहले दिन प्रदेश के सभी 13 जिलों में 34 बूथों पर तीन हजार से अधिक हेल्थ वर्करों को कोविड का टीका लगाया जाएगा।

इसमें देहरादून जिले में पांच, हरिद्वार व ऊधमसिंह नगर जिले में चार-चार बूथ, नैनीताल में तीन और बाकी जिलों में दो-दो बूथों पर टीकाकरण किया जाएगा। पहले चरण में केंद्र की ओर से प्रदेश के 107530 सरकारी व निजी अस्पतालों के हेल्थ वर्करों, 1640 केंद्रीय स्वास्थ्य कर्मचारियों, 3450 आर्म्ड फोर्स मेडिकल सर्विसेस के कर्मचारियों के हिसाब से वैक्सीन की डोज निर्धारित की गई है। 34 टीकाकरण बूथों पर वेब कास्टिंग की जाएगी।

कोरोना वैक्सीनेशन का महा अभियान आज से शुरू होने जा रहा है। प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी देशभर में इस अभियान का शुरुआत वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के जरिए करेंगे। पीएम मोदी दून मेडिकल काॅलेज और सुशीला तिवारी मेडिकल काॅलेज से भी जुड़ेंगे। पहले दिन प्रदेश के सभी 13 जिलों में 34 बूथों पर तीन हजार से अधिक हेल्थ वर्करों को कोविड का टीका लगाया जाएगा।

इसमें देहरादून जिले में पांच, हरिद्वार व ऊधमसिंह नगर जिले में चार-चार बूथ, नैनीताल में तीन और बाकी जिलों में दो-दो बूथों पर टीकाकरण किया जाएगा। पहले चरण में केंद्र की ओर से प्रदेश के 107530 सरकारी व निजी अस्पतालों के हेल्थ वर्करों, 1640 केंद्रीय स्वास्थ्य कर्मचारियों, 3450 आर्म्ड फोर्स मेडिकल सर्विसेस के कर्मचारियों के हिसाब से वैक्सीन की डोज निर्धारित की गई है। 34 टीकाकरण बूथों पर वेब कास्टिंग की जाएगी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें