Dehradun NewsHighlight

राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने बच्चों के साथ मनाई मकर संक्रांति

 

राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने शुक्रवार को राजभवन में मकर संक्रान्ति के अवसर पर बच्चों के लिये खिचड़ी कार्यक्रम का आयोजन किया। सेवा भारती संस्था के 100 से अधिक बच्चें इस कार्यक्रम में सम्मिलित हुये ।

बच्चों का उत्साहवर्द्धन करते हुये राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने कहा कि बच्चे सफल लोगों से प्रेरणा लें। बच्चे जीवन में बड़े सपने देखे तथा उनको पूरा करने के लिये परिश्रम, लगन तथा निष्ठा से कार्य करें। राज्यपाल श्रीमती मौर्य ने बच्चों से अपने आस-पास के जरूरतमंद लोगों की बढ़-चढ़ कर मदद करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि बाल्यकाल से ही समाज सेवा, पर्यावरण संरक्षण, मानव कल्याण के कार्यों में सक्रिय योगदान दें।

कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल ने बच्चों को अन्नपूर्णा सांई ट्रस्ट द्वारा भेंट किये गये न्यूट्रिशन पाउडर, पंजाबी महासभा द्वारा भेंट किये गये ट्रैक सूट भी वितरित किये। इसके साथ ही राज्यपाल ने सेवा भारती की शिक्षिकाओं को शाॅल भेंट किये।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें