HighlightNational

ED का शिकंजा : पूर्व राज्यसभा सांसद मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार

प्रवर्तन निदेशालय के एक कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राज्यसभा के पूर्व सांसद केडी सिंह को गिरफ्तार किया है. केडी सिंह अप्रैल 2014 में तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर राज्यसभा के लिए चुने गए थे. सूत्रों का कहना है कि ईडी की पूछताछ के दौरान केडी सिंह कुछ लेनदेन की जानकारी देने में विफल रहे, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया है. आपको बता दें कि पं. बंगाल में चुनाव होने वाले हैं और इसको लेकर सतर्कता बरती जा रही है।

जानकारी के मुताबिक सितंबर 2019 में प्रवर्तन निदेशालय ने नई दिल्ली और चंडीगढ़ में केडी सिंह से जुड़े जगहों की तलाशी ली थी. इस दौरान केडी सिंह से संबंधित और नियंत्रित अल्केमिस्ट ग्रुप की 14 कंपनियों के संबंध में तलाशी की गई थी. इस तलाशी अभियान के दौरान कई दस्तावेज जब्त किए गए थे. वहीं दिल्ली में केडी सिंह के आधिकारिक आवास से सर्च ऑपरेशन के दौरान 10000 डॉलर की विदेशी मुद्रा के साथ 32 लाख रुपये की नकदी बरामद हुई थी.

जानकारी के एनुसार केडी सिंह की कंपनी अल्केमिस्ट इन्फ्रा रियलटी लिमिटेड पर पीएमएलए के तहत केस दर्ज किया गया था. वहीं इस पर आरोप लगा कि कंपनी ने लोगों को करीब 1900 करोड़ रुपये का चूना लगाया है. इसके अलावा केडी सिंह की संपत्ति को भी सीज किया गया था. केडी सिंह की करीब  239 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई थी.

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें