HighlightNational

बड़ी खबर: शख्स ने पत्नी, सास को उतारा मौत के घाट, बच्चों के सामने ही कर डाले टुकड़े

 

Breaking uttarakhand news

गुवाहाटी: त्रिपुरा में डबल मर्डर का एक चैंका देने वाला मामला सामने आया है. एक शख्स पर अपनी पत्नी और सास की हत्या करने के बाद अपने बच्चों के सामने ही शरीर के कई टुकड़े कर डाले। हत्या का यह खौफनाक मंजर देखकर बच्चे सहम गए हैं. पुलिस ने बताया कि आरोपी ने हत्या करने के बाद अपने ससुराल में खुद भी जहर खा लिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

यह घटना सोमवार को त्रिपुरा के धलाई जिले में घटित हुई. स्थानीय लोगों ने दो महिलाओं को खून से लथपथ और बच्चों को रोते-बिखलते देखने के बाद घटना की सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने बताया कि आरोपी पश्चिम त्रिपुरा के हपानिया का रहने वाला है और वह दूसरे कमरे में बेहोशी की हालत में मिला. सब डिविजनल पुलिस ऑफिसर आशीष दास गुप्ता ने कहा, हमने आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया है और उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया है.

उसके शरीर में जहर के ट्रेसेस मिले हैं, लेकिन उसकी हालत खतरे से बाहर है. हमले के इरादे का अब तक पता नहीं चल सका है क्योंकि अभी तक हम उससे पूछताछ नहीं कर पाए हैं. अधिकारियों ने कहा कि आरोपी का अगरतला के जीबीपी अस्पताल में इलाज चल रहा है और उसे अदालत में पेश किया जाएगा. उन्होंने कहा कि बच्चों को धलाई चाइल्ड वेलफेयर अफसर को सौंप दिया गया है.

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें