Dehradun NewsHighlight

उत्तराखंड के लिए अच्छी खबर : न्यू ऋषिकेश पहुंची पहली ट्रेन, इनका होगा संचालन

Breaking uttarakhand news

ऋषिकेश: न्यू ऋषिकेश योगनगरी रेलवे स्टेशनी पर आज से ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया है। इस स्टेशन पर पहुंचने वाली पहली ट्रेन जम्मूतवी एक्सप्रेस रही। न्यू ऋषिकेश से पहले चरण में हावड़ा एक्सप्रेस, उदयपुर एक्सप्रेस, प्रयागराज एक्सप्रेस और जम्मूतवी एक्सप्रेस का संचालन होगा। इसे कुंभ स्पेशल रेलवे स्टेशन भी घोषित किया गया है।

योगनगरी रेलवे स्टेशन पर आज सुबह 10.25 पर जम्मूतवी एक्सप्रेस पहुंची। यह ट्रेन शाम तीन बजकर 40 मिनट पर वापसी जम्मूतवी के लिए रवाना होगी। सेवा सप्ताह में एक दिन प्रत्येक सोमवार को आएगी। इसके अलावा यहां उदयपुर एक्सप्रेस प्रत्येक मंगलवार, शुक्रवार और रविवार को ऋषिकेश पहुंचेगी, प्रयागराज एक्सप्रेस प्रत्येक सोमवार, बुधवार, शुक्रवार को ऋषिकेश पहुंचेगी। योगनगरी रेलवे स्टेशन के प्रबंधक जीएस परिहार ने कहा कि वीरभद्र रेलवे स्टेशन से योगनगरी रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक के आसपास गुमानीवाला, गीतानगर, नंदूफार्म के लोग सुबह और शाम के वक्त घूमते रहते हैं।

ट्रेनों का समय-
जम्मूतवी 10.25 बजे – 15.40 बजे
प्रयागराज 1.40 बजे – 14.25 बजे
हावड़ा सुबह 5.30 बजे रात 20.50 बजे
उदयपुर सिटी सुबह 10.25 बजे शाम 17.55 बजे

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें