Big NewsUttarkashi News

उत्तराखंड ब्रेकिंग : लगातार दूसरे दिन उत्तराखंड में भूकंप, अब यहां डोली धरती

Earthquake in uttarakashi

उत्तरकाशी: उत्तराखंड में लगातार दूसरे दिन भूकंप के झटके महसूस किए गए। एक दिन पहले बागेश्वर में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। आज उत्तरकाशी जिले में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। आज सुबह 11ः27 पर उत्तरकाशी जिला मुख्यालय समेत जिले के अन्य हिस्सों में भूकंप का तेज झटका महसूस किया गया।

भूकंप का झटका इतना तेज था कि लोग अपने घर और दुकानों से बाहर निकल आए। फिलहाल भूकंप से कहीं किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है। इससे पहले शुक्रवार को सुबह 10 बजकर 5 मिनट पर बागेश्वर में भूकंप का झटका महसूस किया गया था। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.3 मापी गई थी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें