Dehradun NewsUdham Singh Nagar News

उत्तराखंड से बड़ी खबर: खालिस्तान जिंदाबाद, मोदी मुर्दाबाद नहीं बोला तो BJP नेता को पीट दिया!

bjp leader khalistan

सितारगंज: ऊधमसिंह नगर जिले में खलिस्तान की मौजूदगी को पुराना नाता रहा है। यहां समय-समय पर खालिस्तान का नाम उठता रहता है। एक समय यहां खालिस्तानियों का आतंक हुआ करता था। उसी खालिस्तान का एक बार फिर शार सुनाई दे रहा है। ताजा मामला भाजपा नेता की पिटाई के बाद सामने आया है। हालांकि पुुुलिस ने इस मामले में बयान जारी कर कहा है कि खालिस्तान वाले तथ्य में सत्यता नहीं है और इसको लेकर पुलिस फिलहाल जांच कर रही है जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार ही कार्यवाही की जाएगी।फिलहाल पुलिस को जो तहरीर दी गई है उसके अनुसार आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस को दी तहरी में सितारगंज में भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष ने पूर्व प्रधान पति पर मारपीट का आरोप लगाया है। उन्होंने अपनी शिकायत में कहा है कि पूर्व प्रधानपति ने खालिस्तान जिंदाबाद और मोदी मुर्दाबाद नहीं कहने पर उसने मारपीट की है। पीड़ित नेता ने पुलिस को तहरीर दी है। अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

तहरीर के मुताबिक पूर्व प्रधानपति ने भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष की गाड़ी के आगे अपनी गाड़ी लगाकर उनको गाड़ी से उतरने को कहा और बाहर आने पर उसने खालिस्तान जिन्दाबाद और नरेंद्र मोदी मुर्दाबाद का नारा लगाने को कहा। इनकार करने पर उसने भाजयुमो नेता से मारपीट शुरू कर दी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें