AIIMS Rishikesh NewsDehradun NewsHighlight
उत्तराखंड ब्रेकिंग: 24 घंटे में कोरोना के इनते नए मामले, फिर गई इतनों की जान

देहरादून: राज्य में कोरोना की रफ्तार भले ही कम हुई हो, लेकिन कोरोनो के नए मामलों के आने सिलसिला अभी जारी है। ऐसे में कोरोना को हल्के में लेने की गलती नहीं कर सकते हैं। कोरोना का आंकड़ा बढ़कर 93111 पहुंच गया है। अब तक 87127 लोग ठीक हो चुके हैं।
उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 269 मामले सामने आए हैं। जबकि सात लोगों की मौत हो गई। अब तक कोरोना से 1562 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना रिकवरी रेट राहत देने वाला है। यह लगातार सुधार के बाद 93.57 पहुंच चुका है। जबकि पाॅजिटिवीटी रेट 4.95 पहुंच गया है। राज में 3179 एक्टिव केस हैं। जबकि 13452 सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है।

