HighlightUdham Singh Nagar News

उत्तराखंड : 26 जनवरी को दिल्ली में परेड करेंगे किसान, यहां निकाली रैली

26 January

ऊधमसिंह नगर: किसानों ने कृषि कानूनों के विरोध में भारतीय किसान यूनियन ने विशाल ट्रैक्टर रैली निकाली। ट्रैक्टर रैली में सैकड़ों की संख्या में किसान अपने ट्रैक्टर लेकर पहुंचे जहां किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं आगामी 26 जनवरी की राजपथ पर अपने ट्रैक्टर रैली लेकर परेड में भाग लेने का निर्णय लिया।

कृषि कानून के विरोध में किसान लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी के चलते बाजपुर में भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में विशाल ट्रैक्टर रैली का आयोजन किया गया। जहां ट्रैक्टर रैली में किसान करीब 500 ट्रैक्टर लेकर अनाज मंडी पहुंचे। इस दौरान ट्रैक्टर रैली का शुभारंभ भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कर्म सिंह पड्डा ने हरी झंडी दिखाकर किया।

किसानों के ट्रैक्टर रैली अनाज मंडी से शुरू होकर बेरिया, बरहैनी सहित अन्य गांव से होते हुए अनाज मंडी में समाप्त हुई। वहीं, जनपद के कई हिस्सों में किसानों की ट्रैक्टर रैली का प्रदर्शन देखने को मिला। इस दौरान किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए सरकार से कृषि कानून को वापस लिए जाने की मांग की।

इस दौरान कर्म सिंह पड्डा ने कहा कि केंद्र सरकार तानाशाह सरकार बन चुकी है, जिसे किसानों की परेशानियां दिखाई नही दे रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश टिकेट घोषणा कर चुके है कि जल्द ही केंद्र सरकार कोई निर्णय नहीं लेती है तो किसान 26 जनवरी को ट्रैक्टर लेकर गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होंगे।

वहीं, किसान नेता जगतार सिंह बाजवा ने कहा कि सरकार को किसानों का दर्द आखिर क्यों नहीं समझ आ रहा है यह अपने आप में सवाल बन चुका है। उन्होंने कहा कि किसान सरकार को जल्द कृषि कानून के साथ साथ अन्य स्थानीय मुद्दों का भी हल निकालना चाहिए।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें