Dehradun News

आलोचना औऱ CM के माफी मांगने के बाद भगत का बयान, बोले- जो मैंने कहा, वह पहाड़ी भाषा में सामान्य शब्द

देहरादून : उत्तराखंड में नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश पर अमर्यादित टिप्पणी के बाद आए भूचाल के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत की जमकर आलोचना हुआ और कांग्रेस ने भगत का पुतला फूंका वहीं नेता प्रतिपक्ष ने पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मामले का संज्ञान लेने और बंशीधर को माफी मांगने के लिए कहने की बात कही। बंशीधर भगत के अमर्यादित बयान के बाद मचे सियासी घमासान के बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने सफाई दी है। उनका कहना है कि जो मैंने कहा, वह पहाड़ की भाषा में सामान्य शब्द हैं, मजाकिया लिहाज से कहा। किसी को दुख हुआ तो अपने शब्द वापस लेता हूं। मैं इंदिरा हृदयेश का बहुत सम्मान करता हूं, वह वरिष्ठ  नेता हैं।

आपको बता दें कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने नैनीताल के भीमताल में मंगलवार को कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कार्यक्रम किया। इस दौरान भगत के बोल बिगड़ गए और उन्होंने नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश पर अमर्यादित टिप्पणी कर दी। कार्यक्रम में कई महिलाएं भी मौजूद थीं। फिर उनका ये वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया। वहीं इसके बाद बंशीधर भगत समेत भाजपा की बहुत फजीहत हुई। लोगों ने सोशल मीडिया पर बंशीधर भगत  को घेरा और अभद्र-अमर्यादित बयान के लिए कोसा। इंंदिरा हृद्येश ने भी इसमें अपनी प्रतिक्रिया दी और इसे नारी शक्ति औऱ पहाड़ की महिलाओं का अपमान बताया। सीएम ने ट्वीट कर इंदिरा हृदयेश से माफी मांगी। वहीं मीडिया को दिए बयान में अब बंशीधर भगत ने अपनी प्रतिक्रिया दी है और कहा कि जो मैंने कहा, वह पहाड़ की भाषा में सामान्य शब्द हैं, मजाकिया लिहाज से कहा। किसी को दुख हुआ तो अपने शब्द वापस लेता हूं। मैं इंदिरा हृदयेश का बहुत सम्मान करता हूं, वह वरिष्ठ  नेता हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें