HighlightNainital News

हल्द्वानी : टीबी के मरीजों की पहचान के लिए व्यापक अभियान, 1 लाख लोगों की होगी स्क्रीनिंग

हल्द्वानी :स्वास्थ्य विभाग इन दिनों टीवी के मरीजों की पहचान के लिए व्यापक अभियान चला रहा है। नैनीताल जिले में लगभग एक लाख लोगों की स्क्रीनिंग की जानी है। पहले चरण में स्वास्थ्य विभाग द्वारा हजारों लोगों की बलगम की जांच की गई है, जिसमें 17 टीबी के पॉजिटिव मामले मिले हैं इसके अलावा अब दूसरे चरण का अभियान शुरू किया जा रहा है।

इस पर सीएमओ डॉ भागीरथी जोशी का कहना है कि जिले का टीवी रोकथाम विभाग क्षेत्र में आशाओं की मदद से इस अभियान को चला रहा हैं इसके तहत व्यापक रूप से एक लाख लोगों की स्क्रीनिंग की जानी है और टीबी के पॉजिटिव मरीजों का पता लगाकर है उनका उपचार करना है। आपको बता दें कि टीबी एक गंभीर, संक्रामक और बैक्टीरिया से होने वाली बीमारी जो मुख्‍य रूप से फेफड़ों को प्रभावित करती है और जानलेवा हो सकती है. टीबी पैदा करने वाला बैक्‍टीरिया किसी संक्रमित व्‍यक्ति के खांसने या छींकने से फैलता है. बैक्टीरिया के कारण होने वाली टीबी के लक्षण इससे प्रभावित ज़्यादातर लोगों में दिखाई नहीं देते हैं. लक्षण सामने आने पर, उनमें खांसी (कई बार खून की), वज़न कम होना, रात को पसीना आना और बुखार शामिल हैं. बिना लक्षणों वाले लोगों के लिए हमेशा उपचार आवश्यक नहीं है. सक्रिय लक्षणों वाले मरीजों को कई एंटीबायोटिक दवाओं से युक्त लंबे उपचार की आवश्यकता होगी.

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें