HighlightUdham Singh Nagar News

उत्तराखंड : यहां किसान विरोधी नेताओं की नो एंट्री के लगे होर्डिंग, उद्घाटन करने ऐसे पहुंचे मंत्री

Breaking uttarakhand news

 

बाजपुर : केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के पक्ष में किसानों को दिल्ली लेजाकर समर्थन का दावा करने के बाद से ही कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे को विरोध का सामना करना पड़ रहा है। किसान लगातार उनका विरोध कर रहे हैं। यही कारण है कि शिवपुरी गांव के किसानों ने गांव में किसान विरोधी नेताओं की नो एंट्री के होर्डिंग्स लगा दिए हैं।

शिवपुरी गांव के पास के गांव बांसखेड़ा में कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे एक स्कूल में सड़क का उद्घाटन करने आए थे। स्थानीय युवाओं और सभी धर्म के किसानों ने जमकर विरोध किया। उनको काले झंडे दिखाये। किसानों का आरोप है कि कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे इस कार्यक्रम में मुख्य मार्ग से ना आकर दूसरे रास्ते से पहुंचे।

किसानों का कहना है कि जो नेता किसान विरोधी होगा, उनका हम विरोध करते रहेंगे। एक किसान ने कहा कि मोदी सरकार ने जो कानून पास किए हैं, वह गलत हैं। आरोप लगाया कि कैबिनेट मंत्री केंद्र सरकार को फर्जी किसानों के जरिए यह दर्शना चाह रहे थे कि उत्तराखंड के किसान उनके साथ हैं। जबकि सभी किसान कानूनों के विरोध में हैं। इसके चलते ही उन्होंने नेताओं की नो एंट्री के पोस्टर, बैनर लगाए हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें