Big NewsDehradun News

दिल्ली के राजपथ पर होंगे केदारनाथ धाम के दर्शन, केदारखंड दिया गया नाम

Kedarnath

देहरादून : इस बार गणतंत्र दिवस की परेड में दिल्ली के राजपथ पर केदारनाथ धाम के दर्शन होंगे। 26 जनवरी को निकलने वाली परेड में उत्तराखंड की झांकी का चयन किया गया है। पीएम मोदी के ड्रीम प्रजोक्ट केदारनाथ को 26 जनवरी के दिन पूरी दुनिया टीवी पर देखेगी। बता दें कि इस बाद उत्तराखंड की झांकी को केदारखंड का नाम दिया गया है। आपको बता दें कि राजपथ पर दिखने वाली उत्तराखंड की इस झांकी में केदारनाथ की भव्यवता और दिव्यता के साथ ही राज्य के प्रतीक चिह्न भी नजर आएंगे। झांकी के आगे के हिस्से में राज्य पशु कस्तूरी मृग, पक्षी मोनाल और पुष्प ब्रह्म कमल को दर्शाया गया है। वहीं, झांकी के पृष्ठ भाग में चारधामों में से एक केदारनाथ धाम, संत और पारंपरिक वेशभूषा में महिला और पुरुषों को दर्शाया गया है, जो बेहद ही अद्भुत नजर आ रही है।

आपको बता दें कि अब तक उत्तराखंड की ओर से साल 2003 में फूलदेई, साल 2005 में नंदा राजजात, साल 2006 में फूलों की घाटी, साल 2007 में कार्बेट नेशनल पार्क, साल 2009 में साहसिक पर्यटन, साल 2010 में कुंभ मेला, साल 2014 में जड़ी-बूटी, साल 2015 में केदारनाथ और साल 2016 में रम्माण विषयों की झांकियों का प्रदर्शन राजपथ पर किया जा चुका है। इसके साथ ही साल 2018, 2019 में भी यहां उत्तराखंड की झांकी प्रदर्शित की गई। हालांकि, पिछले साल उत्तराखंड की झांकी इसका हिस्सा नहीं थी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें