Nainital News

रामनगर से बड़ी खबर : दो कारों में जोरदार भिड़ंत, पुलिसवाला मौके से फरार

रामनगर : रविवार के दिन उत्तराखंड में कई हादसे हुए। त्यूणी में दो वाहन आपस में टकरा गए जिसमे एक चालक की मौत हो गई। वहीं ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे में भी हादसा हुआ। वहीं बड़ी खबर रामनगर से है जहां देर शाम हाईवे पर दो कारों में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे में दो महिलाओं सहित चार लोग घायल हो गए। जानकारी मिली है कि एक कार(UK06AR8889)काशीपुर की तरफ से रामनगर जा रही थी वहीं दूसरी कार रामनगर से काशीपुर को जा रही (UK 04 J 2415) थी। तभी नया गांव के पास दोनों को आमने सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों कारें सड़क किनारे गड्ढे में जा रही। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी भी प्रकार की जान की हानि नहीं हुई।

जानकारी मिली है कि ये हादसा नया गाँव चौहान के पास हुआ हैं। इस हादसे में (UK 04 J 2415) नम्बर की कार में सवार खताडी निवासी शेर खान का परिवार सवार था। वह लोग घायल हुए हैं।  बताया जा रहा है कि काशीपुर से आ रही UK06AR8889 नंबर की कार को एक पुलिसवाला चला रहा था। हादसे के बाद वह मौके से फरार हो गया।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें