Big NewsRudraprayag News

उत्तराखंड : देर रात यहां हुआ सड़क हादसा, एक की मौत, दो घायल

Breaking uttarakhand news

 

रुद्रप्रयाग: रुद्रप्रयाग जिले में हादसे में एक की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए। देर रात को ट्रक नदी में जा गिरा। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने देर रात तक रेस्क्यू चलाकर घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनको उपचार किया जा रहा है।

जनकारी के अनुसारी शनिवार रात करीब 10 बजे पुलिस को दुर्घटना की सूचना मिली। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जवाड़ी बाइपास पुल के पास एक ट्रक नदी में गिर गया। पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों की मदद से रेस्क्यू किया।

हादसे में विजय सिंह और जीत सिंह निवासी ग्राम जवाड़ी जिला रुद्रप्रयाग घायल हो गए। दोनों सगे भाई हैं। जबकि वाहन चालक भूपेंद्र सिंह निवासी ग्राम जवाड़ी की खोज में देर रात तक रेस्क्यू चला। रेस्क्यू के बाद जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें