Big NewsNainital News

उत्तराखंड : पिता फैक्ट्री में करते काम और बेटी बनी भारतीय वायुसेना में अफसर

Megha Negi became a flying officer in the Indian Air Force

हल्द्वानी : दिल में कुछ कर गुजरने का जज्बा हो और ठान लो की ये बनना है तो बनना है तो फिर कोई भी आपके आड़े नहीं आ सकता। ना गरीबी ना बुरे हालात। जी हां ऐसा ही कर दिखाया है रानीबाग की मेघा नेगी ने। जी हां बता दें कि मेघा नेगी वायुसेना में फ्लाइंग अफसर बन गई हैं। मेघा के पिता फैक्ट्री में काम करते हैं और बेटी अब वायुसेना में बतौर फ्लाइंग अफसर देश की रक्षा करेगी। बता दें कि मेघा ने एएफसीएटी यानी की एयर फोर्स कामन एडमिशन टेस्ट की परीक्षा पास की है और मेघा भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग अफसर बन गई है। बेटी की इस उपलब्धि से परिवार समेत पूरे गांव मे खुशी का माहौल है।

मेघा ने पास किया एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट

जानकारी मिली है कि नैनीताल जिले के हल्द्वानी तहसील के रानीबाग निवासी मेघा ने 2017 में एमबीपीजी कॉलेज में बीएससी में एडमिशन लिया और कॉलेज में संचालित एनसीसी एयरविंग में शामिल हो गईं। मेघा एनसीसी के लिए सिंगापुर में कैंप करने जा चुकी हैं।मेघा ने फरवरी 2020 में आयोजित एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट दिया था जिसमे मेघा ने सफलता हासिल की। 13 सितंबर से 6 दिनों तक देहरादून में चली साक्षात्कार प्रक्रिया में भाग लिया। यहां चयन होने के बाद मेडिकल परीक्षा उत्तीर्ण की और मेरिट सूची में मेघा का नाम आ गया। भर्ती का परिणाम दो दिन पहले 31 दिसंबर को ही आया।

पिता फैक्ट्री में करते हैं काम

बता दें कि मेघा के पिता जीवन सिंह नेगी हल्दूचौड़ में स्थित एक फैक्ट्री में काम करते हैं और माता कला नेगी गृहिणी हैं। मेघा ने 12वीं करने के बाद बीएससी की और कॉलेज की पढ़ाई के साथ-साथ वायुसेना में भर्ती होने की तैयारी शुरु की। मेघा ने एमबीपीजी कॉलेज में वर्ष  में दाखिला लिया परिवार वालों का कहना है कि मेघा नेगी बचपन से पढ़ाई में होनहार थी। बचपन से ही मेघा वायुसेना में जाकर देश की रक्षा करना चाहती थी।

जनवरी से शुरु होगी ट्रेनिंग

मेघा ने बताया कि उसकी ट्रेनिंग हैदराबाद वायुसेना अकादमी में जनवरी से शुरु होगी। मेघा के घर बधाई देने वालों का तांता लगा है। पिता को बेटी पर गर्व है और मां की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। एक बेटी देश की रक्षा करेगी जिस पर पूरे परिवार और क्षेत्र को गर्व है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें