Dehradun NewsHighlight

उत्तराखंड : कोरोना वैक्सीनेशन की तैयारियां पूरी, देहरादून में सफल रहा ट्रायल

Breaking uttarakhand news

 

देहरादून : आज देशभर में कोरोना टीकाकरण का ट्रायल रन किया गया। टीकाकरण की तैयारियों को परखने के लिए आज पूरे देश में टीकाकरण की मॉकड्रिल किया गया। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में पांच अस्पतालों में टीकाकरण की मॉकड्रिल की गई। स्वास्थ्य विभाग ने उन लोगों की सूची तैयार की है जिनको पहले चरण में वैक्सीन लगनी है। पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगाई जानी है जिसकी रिहर्सल की गई।

कोरोना टीकाकरण बहुत बड़ा टीकाकरण होगा जिसको सम्पन्न कर पाना आसान नहीं है इसी को देखते हुए कोरोना वैक्सीन ड्राई रन के द्धारा स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन खुद की तैयारियों को परख रहा है। टीकाकरण की मॉक ड्रिल को ऑबसर्व कर रही मीनाक्षी का कहना है की उनके लिए यह टीकाकरण काफी नया है और ऐसे में पूरी तैयारियां की गई हैं ताकि टीकाकरण को सम्पन्न कराया जा सके।

देहरादून के गांधी शताब्दी अस्पताल में ड्राई रन चलाया गया टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य कर्मियों की डिटेल पोर्टल पर अपलोड की गई है जिसके हिसाब से टीकाकरण किया जा रहा है। पूरी तैयारियां किस तरह की हैं और कैसे आपको कोरोना का टीका लगाया जाएगा. टीकाकरण अभियान को लेकर ज़िला प्रशासन भी अपने आप को पूरा तैयार बता रहा है। एडीएम अरविंद पांडेय की माने तो टीकाकरण की हर बारीक़ियों को जानने के लिए ड्राई रन रखा गया है जिससे आने वाले दिनों में जब वैक्सीन आती है तो वो पूरी तरह से टीकाकरण के लिए तैयार रहें।

देश को इंतज़ार है कोरोना की वैक्सीन आने का बहुत जल्द कोरोना की वैक्सीन आने की पूरी संभावना है ऐसे में बहुत बड़े टीकाकरण को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन पूरी तैयारियों में लगा हुआ है। बीते साल 2020 में हम कोरोना से जूझते रहे अब नये साल में जल्द वैक्सीन की उम्मीद कब पूरी होती है और ये टीका कितना कारगार साबित होता है इसी पर सबकी नज़रें टिकी हुई हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें