Big NewsPithoragarh News

उत्तराखंड में अग्निकांड : स्वाहा हुआ दो मंजिला मकान, खाक हुए 1.61 लाख रुपये और 58 तोला सोना

पिथौरागढ़ : पिथौरागढ़ में भीषण अग्निकांड हुआ। ये हादसा गैस सिलेंडर के फटने से हुआ। आग की चपेट में दो मंजिला मकान आया जिसमे रह रहे तीन परिवार सड़क पर आ गए। भरी ठंड में अब उनके पास रहने को छत नहीं है। तीनों परिवारों का मकान समेत पूरा सामान जलकर राख हो गया। इसी के साथ घर में रखा तीन परिवार का 58 तोला सोना-जेवरात भी आग की भेंट चढ़ गया। करीबन 1.61लाख की नगदी जलकार राख हो गई।

मिली जानकारी के मुताबिक पिथौरागढ़ के कदम गांव में बीते दिन गुरुवार सुबह करीब 9 बजे बसंती देवी की रसोई में सिलेंडर फट गया जिसमे जोरदार धमाका हुआ। इस धमाके से हलचल मट गई। आस पास के लोग मौके पर पहुंचे लेकिन सब कुछ तबाह हो चुकता था। जानकारी मिली है कि सिलेंडर फटने से दो मंजिले मकान में 3 परिवार रहते थे। जिनका पूरे मकान समेत करीबन 58 तोले सोने के गहने और 1.61 लाख स्वाहा हो गे।

जानकारी मिली है कि  58 तोले सोने के जवर में पीड़ित केशर सिंह के 25 तोला सोने के जेवर और 1.30 लाख की नकदी थी। जबकि पूरन सिंह का 25 तोला सोना और 16 हजार की नकदी थी और बसंती देवी का 8 तोला सोना और 15 हजार की नकदी जलकर स्वाहा गो हई।इसी के साथ बसंती देवी की 2 बकरियां भी इस अग्निकांड की भेंटचढ़ गई। कुछ मवेशी आग में झुलस गए। तीनों परिवारों ने शासन प्रशासन से ममद की गुहार लगाई है। बता दें कि सूचना पाकर मौके पर नायब तहसीलदार दिनेश कुटौला, एसआई मोहन जोशी, राजस्व उपनिरीक्षक सुरेंद्र खत्री समेत अन्य विभागीय अधिकारियों ने मौके पर मुआयना किया तथा पीड़ित परिवारों को मदद का आश्वासन दिया.

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें