देहरादून: कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने भी राज्यमंत्री रेखा आर्य का समर्थन किया हैै। एक दिन पहले ही कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने अधिकारियों का सीआर मंत्रियों द्वारा लिखे जाने का मामला उठाया था। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने भी अधिकारियों की सीआर मंत्रियों के द्वारा लिखे जाने को सही ठहराया है।
उन्होंने कहा कि जिस तरीके से प्रदेश में मंत्रियों और अधिकारियों के बीच में वक्त वक्त पर तालमेल का अभाव नजर आ रहा है और मौजूदा वक्त में महिला बाल विकास मंत्री रेखा आर्य की उनके विभाग के सचिव और निदेशक के बीच तनातनी चल रही है। ऐसे में अब प्रदेश में सरकार के मंत्रियों के द्वारा अधिकारियों का सीआर लिखे जाने की भी मांग उठने लगी है।
बंशीधर भगत ने कहा कि 4 दिन तक मंत्री का फोन अधिककारी के द्वारा न उठाया जाना भी सही नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर मामले में जरुरत पड़ी तो संगठन मुख्यमंत्री से बात करेगा। उन्होंने कहा कि अधिकारियों की सीआर मंत्रियों के लिखे जाने को लेकर बात की जा सकती है।