देहरादून: बीजेपी कुशाशन से त्रस्त उत्तराखंड प्रदेश की जनता एक बार फिर कांग्रेस पार्टी की तरफ आशा भरी निगाहों से देख रही है ऐसे में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि वे जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए सारे मतभेद भुला कर एकता के साथ जनता की सेवा करने के लिए पार्टी को वापस सत्ता में लाने के लिए संघर्ष करें। यह बात आज उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कैंट विधानसभा क्षेत्र में ब्लॉक कांग्रेस कौलागढ़ प्रेमनगर द्वारा आयोजित हर घर कांग्रेस घर घर कांग्रेस अभियान के तहत प्रेमनगर में पार्टी कार्यकर्ताओं से बातचीत करते हुए कही।
त्रिवेंद्र सरकार ने साढ़े तीन साल में जनता की अपेक्षाओं पर पानी फेरने का काम किया- धस्माना
प्रेमनगर कंग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहित ग्रोवर व क्षेत्रीय पार्षद जितेंद्र तनेजा सहित पार्टी के दो दर्जन कार्यकर्ताओं के निवास पर गेट में नेम प्लेट लगाने के पश्चात पार्टी के वरिष्ठ नेता अनिल ग्रोवर के निवास स्थान पर पार्टी कार्यकर्ताओं से बातचीत कार्यक्रम में सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि प्रदेश की त्रिवेंद्र सरकार ने साढ़े तीन सालों में राज्य की जनता की अपेक्षाओं पर पानी फेरने का काम किया है। बीजीपी सरकार ने हर वर्ग के साथ विश्वासघात किया है। सरकार हर मोर्चे पर चाहे वो रोजगार हो या विकास, शिक्षा हो या स्वास्थ्य पूरी तरह से फिस्सडी साबित हुई है। जनता अब राज्य में परिवर्तन का मन बना चुकी है व विकल्प के रूप में कांग्रेस लोगों की पहली पसंद है लेकिन जनता के सवालों पर कांग्रेस को अपना संघर्ष एकजुट हो कर जारी रखना होगा व आम कार्यकर्ता का सम्मान करना होगा।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट ने कहा कि प्रेमनगर कौलागढ़ ब्लॉक में कांग्रेस पूरी तरह से एकजुट हो कर कार्य कर रही है। पार्षद जितेंद्र तनेजा, प्रेमनगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहित ग्रोवर, सरदार गुरुबख्श सिंह, आशीष देसाई, पूर्व पार्षद ललित भद्री, कैलाश वाल्मीकि,राजेश बाली, मन्नू सिंह, सुखपाल सैनी, अभिषेक तिवारी, हरपाल सिंह पाली, वर्णिक रावत, गोविंद सिंह बिष्ट व आनंद सूद उपस्थित रहे।