सुशांत सिंह राजपूत मामला अब गरमा गया है क्योंकि सुशांत के पिता केके सिंह ने रिया और उसके परिवार पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। सुशांत के पिता ने रिया पर बेटे को ब्लैकमेल करने और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। साथ ही उसके अकाउंट्स से 15 करोड़ रुपये इधर उधर भेजने का आरोप लगाया है। खबर है कि रिया ने सबसे महंगा वकील हायर किया है जिसने सलमान और संजय दत्त का केस भी लड़ा। वहीं इन अब इन सब के बीच केआरके का बयान सामने आया है। केआरके ने रिया और रिया के वकील को लेकर तंज कसा औऱ कई आरोप लगाए। केआरके का ट्वीय सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है औऱ काफी कमेंट्स उसमे आ रहे हैं। केआरके ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए ट्वीट करते हुए रिया के महंगे वकील नियुक्त करने पर सवाल उठाया है।
केआरके ने अपने ट्वीट में लिखा कि गोल्ड डिगर रिया चक्रवर्ती ने देश के टॉप वकीलों में से एक मिस्टर सतीश मानेशिंदे को केस के लिए हायर किया है। जो एक हियरिंग के लाखों रुपये लेते हैं। जबकि उन्होंने बड़ी मुश्किल से अपनी 3-4 फिल्मों से महज एक करोड़ रुपये कमाए हैं आज तक। तो वो इतना पैसा कहां से ला रही हैं? KRK ने ट्वीट कर रिया और सलमान खान के कनेक्शन के बारे में बात की। केआरके ने अगले ट्वीट में लिखा कि कृपया नोट करें, अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने सलमान खान के वकील मिस्टर सतीश मानेशिंदे को अपना केस लड़के के लिए हायर किया है। बढ़िया! जबरदस्त! क्या चालें चली जा रही हैं।