
देहरादून : पूरी दुनिया कोरोना से जंग लड़ रही है। कोरोना से लड़ने के लिए देश के लोग एक हो गए हैं। कई सामाजिक संगठन, पुलिस से लेकर आम जनता भी सरकार के साथ इस घातक वायरस से लड़ने के लिए जंग में शामिल हो गई है। कोरोना महामारी के खिलाफ सामूहिक लडाई लडने के लिए देश की जनता एक हो गई है और सरकार के साथ खड़ी है। राहत सहायता के लिए हर कोई मुख्यमंत्री सहायता कोष में राशि जमा करा रहा है।
अरोड़ा परिवार ने सरकार की मदद के लिए आगे बढ़ाया हाथ
इसी कड़ी में अरोड़ा परिवार ने सरकार की मदद के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाया। जी हां अरोड़ा परिवार ने जरूरतमंदों के लिए 15 लाख रुपए राशि सीएम राहत कोष में जमा की है। जी हां अरोड़ा परिवार ने चैक सीएम को सौंपा। इस राशि का चैक कोष में जमा कराया गया है।
इस दौरान कमल अरोड़ा और सांई कॉलेज के चेयरमैन हरीश अरोड़ा ने कहा कि राज्य सरकार के साथ हरसंभव मदद करेंगे। उन्होंने कहा कि अरोड़ा परिवार कई वर्षों से आपदा और अन्य घटनाओं के दौरान राज्य सरकार के साथ जनहित में कदम बढा रहा है। आगे भी समस्त अरोड़ा परिवार का कदम कदम पर साथ रहेगा। घर पर रहे जागरूक रहें स्वस्थ रहें। हारेगा कोरोना जीतेगा भारत।