Dehradun

कल्याण संगठन के पदाधिकारियों ने 2.50 लाख और उद्यमी सुमित अदलखा ने सौंपा 1 लाख का चेक

Breaking uttarakhand newsदेहरादून : मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से इंजीनियर्स एनक्लेव निवासी कल्याण संगठन के पदाधिकारियों ने सोमवार को संगठन के अध्यक्ष कुलदीप सिंह असवाल के नेतृत्व में भेंट की। उन्होंने कोविड-19 के दृष्टिगत 2.50 लाख का चेक मुख्यमंत्री को भेंट किया। उन्होंने अवगत कराया कि उनके द्वारा प्रतिदिन 100 पैकेट भोजन, बिस्कुट जरूरतमंदों को उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

इसके साथ ही उद्यमी सुमित अदलखा, डालनवाला ने भी मुख्यमंत्री से भेंट कर उन्हें मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु 1 लाख रुपए की धनराशि का चेक भेंट किया। इसी प्रकार विक्रांत त्यागी, रुड़की द्वारा भी मुख्यमंत्री को राहत कोष के लिए 11,000 का चेक भेंट किया गया

Back to top button