Big NewsDehradun

अनिल बलूनी से मिले युवराज सिंह, कहा हम कर सकते हैं, कैंसर को हरा सकते हैं

breaking uttrakhand newsदेहरादून: उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी मुंबई के एक अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। अब तक उनकी बीमारी का किसीने से खुलासा नहीं किया था, लेकिन कैंसर फाइटर युवराज सिंह ने उनसे मिलकर खुलासा किया है कि हम कैंसर को हरा सकते हैं। हम ये कर सकते हैं। युवराज सिंह ने अपने फेसबुक वाॅल पर पोस्ट भी की है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि अनिल बलूनी जी बजुत जल्द ठीक होंगे।

यूवी ने उनको शुभकामनाएं भी दी हैं। अनिल बलूनी ने भी युवराज सिंह की पोस्ट को शेयर किया है। अनिल बलूनी काफी समय से बीमार चल रहे हैं। विदेश में इलाज के बाद उनका उपचार अब मुंबई के एक अस्पताल में चल रहा है। जहां वो तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं। उनकी बीमारी को लेकर लोगों को अस्मंजस था, लेकिन यूवराज सिंह की पोस्ट के बाद साफ हो गया है कि राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी भी कैंसर से लड़ रहे हैं।

Back to top button