कोटद्वार: चाइनीज खाना हमें बीमार कर रहा है। मोमा से लेकर स्प्रिंग रोल और ना जाने क्या-क्या ? चाइनीज फूड की दीवानगी शहर से लेकर गांव तक खूब नजर आती है। चाइनीज फूल के ठेलों, होटलों और ढाबों पर लोगों की खूब भीड़ जमा रहती है। चाइनीज खाना हमें फुला तो देता है, लेकिन वो ताकत नहीं देता, जो हमारे पहाड़ी खाना दे सकता है। चाइनीज के इसी तिलीस्म को तोड़ने के लिए कोटद्वार के कीम्स इन्सटियूट ने मंडुवे के मोमो और स्प्रिंग रोल बनाए हैं, जिनको लोग खूब पसंद कर रहे हैं।
होटल मैनेजमेंट कोर्स चलाने वाले अजेंद्र राणा को पहाड़ी खाना बहुत पसंद है। चाइनीज ठेलों पर, रेस्टोरेंट पर लोगों का जमावड़ा लगा रहता है। जिससे केवल बीमारी मिलती है। उनको इसीसे आईडिया आया कि क्यों ना मंडुवे के मोमो बनाए जाएं और जितने भी चाइनीज डिश बनती हैं, धीरे-धीरे उन सभी डिश को बनाकर रोजगार से जोड़ा जाए।
पहाड़ों से लोग लगातार रोजगार के लिए पलायन कर रहे हैं। उस लिहाज से ये पहले रोजगार का जरिया भी बन सकती है। साथ ही पहाड़ी उत्पादों की खपत बढ़ाने में भी कारगर साबित होगा। स्वास्थ्य के लिहाज से भी ये खासे महत्वपूर्ण हैं। केम्स में पढ़ने वाले छात्र भी पहाड़ी उत्पादों से कई तरह की डिश बनाने का प्रयास कर रहे हैं और पहाड़ी खाना बनाने में ही महारथ हासिल कर उसे रोजगार का जरिया बनाने की ओर देख रहे हैं।