पिथौरागढ़: कैलाश मानसरोवर यात्रा संपन्न हो गई है। इस यात्रा में तीन चीजों का शानदार संगम देखने को मिला। कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए यात्रियों ने कई उदाहरण पेश किये। शिव भक्तों ने भगवान शिव की पवित्र भूमि पर भविष्य में इस यात्रा पर आने वाले कैलाश मानसरोवर यात्रियों के लिए मिसाल पेश की है।
कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए यात्रियों ने शिवभक्ति, देशभक्ति और स्वच्छता का संदेश भी दिया। यात्रियों ने वापस लौटने से पहले कैलाश मानसरोवर झील में पड़ा करीब 100 किलो कूड़े को बाहर निकालकर, उसका निस्तारण किया। यात्रियों ने कूड़े को गड्ढे में डालकर निस्तारण किया।
यात्री दल में शामिल आईटीबीपी के डीआईजी आनंद पाल सिंह निम्बाडिया ने बताया कि 18 वें दल की विदाई के दौरान यात्रियों ने राष्ट्रगान भी गाया। कैलाश मानसरोवर की स्वच्छता के प्रति चीन प्रशासन सतर्क है। झील में उतरकर नहाने पर भारी जुर्माने का प्रावधान है।