National

सऊदी अरब के मक्का में हज पर गए 98 भारतीयों की मौत, विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी

सऊदी अरब के मक्का में हज पर गए 98 भारतीयों की मौत हो गई है। भारत के विदेश मंत्रालय ने इसकी पुष्टि की है। विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि इस साल भारत से 1 लाख 75 हजार लोग हज के लिए मक्का गए हैं। इनमें से 98 लोगों की मौत गो गई है। ये मौतें प्राकृतिक कारणों, पुरानी बीमारियों और वृद्धावस्था के कारण हुई है। इनमें अराफात के दिन 6 लोगों की मौत हुई थी जबकि 4 की जान दुर्घटना की वजह से हुई है।

मक्का में बहुत गर्मी पड़ रही

विदेश मंत्रालय ने कहा है कि मक्का मे हमारा हज मिशन काम कर रहा है। यात्रियों को लेकर सारी व्यवस्थाएं की गई है। इस प्रकार के हादसे पर हम तुरंत कार्रवाई करते हैं। सभी लोगों का ध्यान रखा जाता है। मक्का में बहुत गर्मी भी पड़ रही है। वहां, लोग हीट वेव के भी शिकार हो रहे हैं। पिछले साल हज यात्रा के दौरान भारत के 187 हज यात्रियों की मौत हुई थी।

भारत नहीं लौटाया जाता है शव

बता दें कि हज यात्रा पर जाने से पहले यात्रियों को एक एग्रीमेंट पर साइन करना पड़ता है। जिसमें लिखा रहता है कि अगर हज करते समय यात्री की सऊदी अरब की जमीन पर किसी भी तरह से मौत हो जाती है तो उसके शव को वही दफना दिया जाएगा। शव को वापस भारत नहीं भेजा जाता है। इसे लेकर अगर परिवार की तरफ से शव वापस लौटाने का दावा भी किया जाता है तो सऊदी अरब की सरकार उसे स्वीकार नहीं करती है।

Back to top button