देश भर में 78 वें स्वंतत्रता दिवस की तैयारियों जोरों पर है। धूमधाम से लोग अपनी आजादी का जश्न मनाते हैं। इस दिन को किसी विशेष थीम के साथ सेलीब्रेट किया जाता है। इस बार की थीम साल 2024 में विकसित भारत रखी गई है। क्या आप जानते हैं देश को आजाद कराने में हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने कुछ बेहतरीन नारे दिए थे। इन नारों ने देश के हर भारतीय के दिल में आजादी के आंदोलन में भाग लेने के लिए प्रेरित किया था। आज हम आपको कुछ ऐसे ही नारों के बारे में बताने जा रहे हैं। इन नारों ने देश की आजादी में महत्तवपूर्ण भूमिका निभाई है।

1. स्वतंत्रता मेरा जन्म सिद्ध अधिकार है और मैं इसे लेकर रहूंगा
ये नारा स्वतंत्रता सेनानी बाल गंगाधर तिलक ने दिया था।
2.इंकलाब जिंदाबाद
ये नारा स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह ने दिया था।
3.तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा
ये नारा स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने दिया था।
4.साइमन गो बैक
ये नारा स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय ने दिया था।

5. करो या मरो
ये नारा महात्मा गांधी ने दिया था।
6.सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल….
सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है देखना है जोर कितना बाजू—कातिल में है। ये नारा रामप्रसाद बिस्मिल ने दिया था।
7.दुश्मन की गोलियो…
दुश्मन की गोलियों का सामना करेंगे, आजाद थे और आजाद ही रहेंगे। ये नारा चंद्रशेखर आजाद ने दिया था।
8.सत्यमेव जयते
ये नारा स्वतंत्रता सेनानी पंडित मदन मोहन मालवीय ने दिया था।
9.स्वतंत्रता प्रत्येक राष्ट्र का जन्मसिद्ध अधिकार है
ये नारा स्वतंत्रता सेनानी एनी बेसेंट ने दिया था।
10. विनम्रता के बिना ज्ञान बेकार है
ये नारा स्वतंत्रता सेनानी पंजिड मदन मोहन मालवीय ने दिया था।