देशभर में 78th Independence Day को लेकर खास तैयारी की जा रही है और लोग अपने-अपने तरीके से इसे यादगार बनाने में जुटे हुए हैं। इस बीच इंडियन कोस्ट गार्ड ने बहुत ही खास अंदाज में तिरंगा फहराया है। इस शानदार तिरंगे को फहराने का वीडियो भी सामने आया है।
इंडियन कोस्ट गार्ड की शानदार कोशिश
दरअसल, कोस्ट गार्ड की तरफ से लक्षद्वीप में पानी के अंदर तिरंगा फहराया गया है। सरकार के अलग-अलग विभाग इन दिनों अपने अंदाज में आजादी के जश्न को यादगार बनाने में जुटे हुए हैं, और इंडियन कोस्ट गार्ड ने भी उसी दिशा में एक शानदार कोशिश की है।
पानी के अंदर तिंरगा फहराया
भारतीय तटरक्षक के लक्षद्वीप जिला मुख्यालय ने 78वें स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर पानी के अंदर तिंरगा फहराया। भारतीय कोस्ट गार्ड के द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा फहराया गया और राष्ट्र भावना और एकता को प्रदर्शित किया गया।
‘हर घर तिरंगा’ अभियन
बता दें कि 78वे स्वतंत्रता दिवस को विशेष रुप से मनाने के लिए केंद्र सरकार ने हर घर तिरंगा अभियन की शुरुआत की है। इसके तहत सभी राज्यों में 15 अगस्त के लिए विशेष तैयारी की जा रही है। लोग भी इसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। इस कैंपेन का उद्देश्य अधिक से अधिक घरों में तिरंगा फहराना और लोगों के मन में देशभक्ति की भावना को जागृत करना है।