highlightUttarakhand

उत्तराखंड के 30 मदरसों में पढ़ रहे 749 गैर मुस्लिम बच्चे, आयोग को भेजी रिपोर्ट

उत्तराखंड के 30 मदरसों में 749 गैर मुस्लिम बच्चे पड़ रहे हैं। इसका खुलासा उत्तराखंड मदरसा शिक्षा परिषद की एक रिपोर्ट से हुआ है। मदरसा शिक्षा परिषद ने राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग को रिपोर्ट भेजी है।

उत्तराखंड के 30 मदरसों में पढ़ रहे 749 गैर मुस्लिम बच्चे

उत्तराखंड मदरसा शिक्षा परिषद की रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश के 30 मदरसों में 749 गैर मुस्लिम बच्चे भी पढ़ रहे हैं। इसकी रिपोर्ट उत्तराखंड मदरसा शिक्षा परिषद ने राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग को भेजी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि बच्चों को मदरसों में एनसीईआरटी पाठ्यक्रम के अनुसार पढ़ाया जा रहा है।

गैर मुस्लिम बच्चों को प्रवेश देने वाले मदरसों से मांगी थी रिपोर्ट

राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग को भेजी रिपोर्ट में उत्तराखंड मदरसा शिक्षा परिषद के निदेशक राजेंद्र कुमार ने कहा कि आयोग ने गैर मुस्लिम बच्चों को प्रवेश देने वाले सभी सरकारी वित्त पोषित के साथ ही मान्यता प्राप्त मदरसों में जाने वाले बच्चों का भौतिक सत्यापन कर रिपोर्ट मांगी थी।

तीन जिलों के मदरसों में पढ़ रहे गैर-मुस्लिम बच्चे

बता दें कि प्रदेश के सभी मदरसों की मैपिंग करने के आदेश दिए गए थे। सभी मदरसों की मैपिंग कर सात दिन के भीतर रिपोर्ट देने को कहा गया था। मिली जानकारी के मुताबिक प्रदेश के तीन जिलों ऊधमसिंह नगर, हरिद्वार और नैनीताल के 30 मदरसों में गैर-मुस्लिम बच्चे भी पढ़ रहे हैं।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button