Dehradun News

वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लाखों रुपए वसूल रहे थे न्यूज पोर्टल के 7 संचालक, मुकदमा हुआ दर्ज

देहरादून में न्यूज पोर्टल के 7 संचालकों के खिलाफ पुलिस ने रंगादारी का मुकदमा दर्ज किया है । ये सातों पत्रकार देहरादून में डरा धमका कर वीडियो वायरल कर देने की धमकी देकर लाखों रूपए लूटने के फिराक में थे । इन्हें लगा ये अपने न्यूज पोर्टल की धमकी देकर पैसे वसूल लेंगे । लेकिन जब पुलिस के पास इनकी शिकायत गई तो इनकी धमकी इन पर भारी पड़ गई । पुलिस ने इन सभी के खिलाफ रंगदारी मांगने पर मुकदमा दर्ज कर दिया है ।

यहां से मांग रहे थे पैसे, वीडियो बनाकर दी धमकी

जानकारी के अनुसार देहरादून के 102 ओर्चिड अपार्टमेन्ट इंजिनियर्स एन्क्लेव के यश शर्मा ने देहरादून के थाना पटेलनगर पर एक लिखित शिकायत दी जिसमे उन्होनें बताया है उन्होंने आकाश शर्मा, व विशाल नायर के साथ मिलकर मेहूँवाला के एक घर मे एक कॉल सेन्टर बनाने के लिए सेट अप किया था लेकिन सोमवार की शाम को 8 बजे के करीब 6 से 7 लोग आये और कहने लगे कि तुम लोग फर्जी कॉल सेन्टर चला रहे हो और हमारे फोन जमा करवा लिये व लेपटॉप व अन्य पूरा सामान एक जगह पर रखवा दिया और 50 लाख रुपये की माँग करने लगे । हम लोगो ने हाथ पैर जोडे व माफी माँगी तो हमारी बात 5 लाख रुपये मे हो गई । फिर उन लोगो ने हमे बताया कि हम लोग न्यूज़ पोर्टल वाले है और हमारी फोटो व वीडियो भी बनायी और कहा कि यदि तुमने 5 लाख रुपये नही दिये तो हम तुम्हारी वीडियो वायरल कर देंगे और हमारे साथ मारपीट भी की ।

रंगदारी मांगने वाले पत्रकार के नाम

शिकायत में बताया गया कि रंगदारी मांगने वाले पत्रकारों के नाम अमन कुमार (न्यूज बदलाव),  सलमान (न्यूज ट्रू मीडिया), रंजीत सिह (न्यूज बदलाव), परवेज अंसारी, सोनिया बालियान (राईसिंग पोस्ट), बॉबी (इण्डिया न्यूज चैनल), रोहिना (खबर 24) है । वहीं अब इस पर पुलिस ने  कार्यवाही करते हुए उक्त पत्रकारों के विरुद्व थाना पटेलनगर में मुकदमा पंजीकृत किया है ।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें