National

भारत ने कनाडा के खिलाफ उठाया सख्त कदम, 6 राजनयिकों को किया निष्कासित

भारत और कनाडा के बीच एक बार फिर से तनाव बढ़ गया है। भारत सरकार ने सोमवार की शाम जमकर लताड़ लगाई थी और अपने राजनयिकों को वापस बुलाने का फैसला किया था। वहीं, अब भारत ने कनाडा के खिलाफ एक और सख्त कदम उठाया है। भारत ने कनाडा के 6 राजनयिकों को देश से निष्कासित कर दिया है।

6 कनाडाई राजनयिकों को किया निष्कासित

भारत के विदेश मंत्रालय की ओर से जानकारी दी गई है कि भारत में रह रहे 6 कनाडाई राजनयिकों को निष्कासित कर दिया है। विदेश मंत्रालय ने आगे बताया है कि सभी निष्कासित किए गए 6 कनाडाई राजनयिकों को 19 अक्टूबर रात 11:59 बजे तक या उससे पहले भारत छोड़ने को कहा गया है।

ये 6 कनाडाई राजनयिक होंगे निष्कासित

स्टीवर्ट रॉस व्हीलर, कार्यवाहर उच्चायुक्त

पैट्रिक हेबर्ट, उप उचायुक्त

मैरी कैथरीन जोली, प्रथम सचिव

लैन रॉस डेविड ट्राइट्स, प्रथम सचिव

एडम जेम्स चुइप्का, प्रथम सचिव

पाउला ओरजुएला, प्रथम सचिव

क्या है पूरा विवाद?

दरअसल, कनाडा ने हरदीप सिंह निज्जर हत्याकांड की जांच में भारतीय हाई कमीश्नर और डिप्लोमेट्स को पर्सन ऑफ इंटरेस्ट के रुप मे लिंक किया है, जिसकी भारत ने खुली आलोचना की और बेतुका आरोप बताते हुए चेतावनी भी दी है। भारत सरकार ने कनाडा के डिप्टी हाई कमिशन्र को तलब भी किया है। विदेश मंत्रालय ने सोमवार को एक बयान जारी करते हुए कनाडाई सरकार पर आरोपों के सबूत शेयर ना करने की बात कही। भारत ने कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो पर राजनीतिक लाभ के लिए वोट बैंक पॉलिटिक्स का आरोप लगाया है।

Back to top button