highlightUttarakhand

58 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने नहीं दिया Forest Guard Exam, 27 केंद्रों पर किया गया था परीक्षा का आयोजन

रविवार को वन दारोगा भर्ती परीक्षा का आयोजन किया गया था। परीक्षा को शांतिपूर्वक ठंग से संपन्न कराया गया। जिसके बाद ये बात निकलकर सामने आई कि रविवार को हुई परीक्षा में 58 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने परीक्षा को छोड़ दिया।

58 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने छोड़ी वन दारोगा भर्ती परीक्षा

रविवार को वन दारोगा भर्ती परीक्षा का आयोजन कराया गया था। जिसमें 58 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने परीक्षा नहीं दी। नोडल अधिकारी परीक्षा एवं एडीएम प्रशासन शिव चरण द्विवेदी ने बताया कि 10480 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिसमें से केवल 4450 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जबकि 6030 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी थी।

27 केंद्रों पर कराया गया परीक्षा का आयोजन

परीक्षा का आयोजन प्रदेशभर में 27 केंद्रों पर कराया गया था। प्रदेश के सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। परीक्षा का आयोजन उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा करवाया गया था। पहले सामने आए भर्ती घोटालों के बाद परीक्षा करवाने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button