Dehradun NewsHighlight

गुरु नानक देव की 555वीं जयन्ती, 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने गुरूद्वारे में टेका माथा

देहरादून के रेसकोर्स में शुक्रवार को गुरुद्वारा सिंह सभा देहरादून द्वारा सिख पंथ के पहले गुरु, गुरु नानक देव की 555वीं जयन्ती पर गुरुपरब का भव्य आयोजन किया गया.

गुरु नानक देव की 555वीं जयन्ती

आयोजन में 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने गुरूद्वारे में माथा टेककर लंगर प्रसाद ग्रहण किया और गुरु का आशीर्वाद लिया. इस दौरान कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव थापर ने कहा कि गुरुपरब का त्योहार समाज को गुरुनानक के त्याग और समर्पण की शिक्षा देता है.

रक्तदाताओं को सर्टिफिकेट देने की परंपरा को सराहा

अभिनव थापर ने इस आयोजन में भाग लेने के लिए सिख समाज और गुरुद्वारा सिंह सभा की सराहना की. इसके साथ ही थापर ने उत्तराखंड सिख फेडरेशन (USF) की ओर से पिछले 10 सालों से आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं को सर्टिफिकेट देने की परंपरा को सराहा.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें