Dehradun News

देहरादून में घने जंगल में भटकीं महिलाएं, SDRF ने 12 KM पैदल चलकर किया रेस्क्यू

देहरादून लक्ष्मण सिद्ध मंदिर के पास घने जंगल में पांच महिलाएं रास्ता भटक गई। ऐसे में समय रहते ही सभी को एसडीआरएफ ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

घने जंगल में भटकीं पांच महिलाएं

एसीआरएफ ने बताया कि डीसीआर देहरादून और चौकी हर्रावाला से उन्हें जानकारी मिली कि लक्ष्मण सिद्ध मंदिर के जंगल में पांच महिलाएं रास्ता भटक गई हैं। जो कि अपने आप से बाहर नहीं आ पा रही हैं।

SDRF का 12 KM पैदल सर्च ऑपरेशन

जिसके बाद तत्काल मुख्य आरक्षी शैलेंद्र रावत के नेतृत्व में एसडीआरएफ की अलर्ट टीम मौके पर पहुंची। जहां एसडीआरएफ ने स्थानीय पुलिस और वन विभाग के साथ संयुक्त रूप से सर्च अभियान शुरू किया। करीब 12 किलोमीटर तक पैदल सर्च ऑपरेशन चलाया गया। घने जंगल, दुर्गम पहाड़ी इलाके बीच ये सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

सभी को सुरक्षित किया रेस्क्यू

कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने सभी पांच महिलाओं को खोज निकाला। सभी को जंगल से बाहर निकालकर रोड तक पहुंचाया गया। त्वरित कार्रवाई के चलते सभी को सुरक्षित बचा लिया गया।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें