Joshimath to Auli Ropeway औली जाने वाले पर्यटकों की पहली पसंद है। गढ़वाल मंडल विकास निगम इस रोपवे को अपग्रेड करने की योजना बना रहा है। इस रोपवे के अपग्रेड होने से पर्यटकों को सुविधा होगी।
30 साल पुराना Joshimath to Auli Ropeway होगा अपग्रेड
जोशीमठ-औली रोपवे को गढ़वाल मंडल विकास निगम अपग्रेड करने की योजना बना रहा है। इस विषय में जल्द ही सरकार से वार्ता करने वाला है। अगर सब कुछ ठीक रहता है तो जल्द ही नई तकनीक के साथ ये रोपवे संचालित होगा। इसके साथ ही कम समय में ज्यादा लोग औली पहुंच पाएंगे।
अभी 30 साल पुरानी तकनीक से संचालित होता है रोपवे
बता दें कि जोशीमठ-औली रोपवे अभी 30 साल पुरानी तकनीक से संचालित होता है। औली जाने के लिए पर्यटकों की पहली पसंद ये रोपवे ही है। सर्दियों में बर्फ से ढके पहाड़ों के नजारों का दीदार करने के लिए पर्यटक रोपवे से ही जाना पसंद करते हैं। सर्दियों में रोपवे से जाने के लिए टिकट लेने के लिए लंबी लाइनें लगती हैं।
फिलहाल एक बार में जा पाते हैं 25 लोग
Joshimath to Auli Ropeway में वर्तमान में दो ट्रॉली लगी हैं। जिसमें से एक ऊपर जाती है और दूसरी नीचे आती है। दोनों ट्रालियों में एक बार में करीब 25 लोग ही आ पाते हैं। इस रोपवे की लंबाई 4.15 किमी है।
जिस से पर्यटकों को जोशीमठ से औली पहुंचने में करीब 25 मिनट लगते हैं। जिस से एक दिन में केवल 500 पर्यटक ही औली जा पाते हैं। इस रोपवे के अपग्रेड होने के बाद रोपवे में 40 ट्रॉलियां होंगी। इन ट्रॉलियों से द्नभर में करीब 1000 पर्यटक औली तक पहुंच पाएंगे।