Dehradun NewsHighlight

पौड़ी जेल में बंद बदमाश नरेंद्र वाल्मीकि के 3 शूटर आशारोड़ी से गिरफ्तार

3 shooters arrest

देहरादून : उत्तराखंड पुलिस की एसटीएफ टीम को आज सोमवार को एक बार फिर से बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। एसटीएफ की टीम ने पौड़ी जेल में बंद बदमाश नरेंद्र वाल्मीकि के 3 शूटरों को देहरादून के आशारोड़ी चेकपोस्ट के पास से गिरफ्तार किया है।

एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि पौड़ी जेल में बंद कुख्यात अपराधी नरेंद्र वाल्मीकि जेल से अपने गैंग के सदस्यों और गैंगेस्टर शूटरों के माध्यम से आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में था। इससे पहले ही एसटीएफ ने शूटरों को असलाह और कारतूस के साथ क्लेमेनटाउन आशारोड़ी से गिरफ्तार कर लिया।

शूटरों में नीरज पंडित निवासी हरियाणा, सचिन निवासी मुज्‍जफरनगर और अंकित निवासी सहारनपुर हैं, जिनके खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट में पहले ही कार्रवाई हो चुकी है। पौड़ी जेल में सीओ एसटीएफ के नेतृत्व में टीम ने बदमाश नरेंद्र वाल्मीकि से भी पूछताछ की। गैंग के सदस्यों के टारगेट में हत्या के प्रयास के मुकदमे के गवाह, मंगलोर थाना क्षेत्र का एक व्यक्ति था। वहीं एक लड़की की हत्या की साजिश भी की जा रही थी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें