
Akhil Mishra Death: बॉलीवुड इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आ रही है। फिल्म 3 इडियट्स में लाइब्रेरियन दुबे का रोल अदा करने वाले अखिल मिश्रा(Akhil Mishra) अब इस दुनिया में नहीं रहे। 67 की उम्र में उनका निधन हो गया है।
खबरों के मुताबिक अभिनेता की मौत किचन में काम करते समय हुई। अखिल की यू अचानक मौत से फिल्म इंडस्ट्री में हर कोई हैरान है। फैंस भी सोशल मीडिया पर इस बात पर यकीन नहीं कर पा रहे है।

किचन में गिरकर हुई मौत(Akhil Mishra Death)
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेता मुंबई में अपने घर पर थे जब ये हादसा हुआ। अभिनेता किचन में कुछ काम कर रहे थे। किचन में रखे स्टूल पर अभिनेता चढे़ं हुए थे। तभी उनका संतुलन बिगड़ा और वो जमीन पर गिर पड़ें।
जिसके कारण सिर पर उनके गहरी चोट आई। जिसके बाद उनको तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहा डॉक्टर्स उन्हें बचा नहीं पाए। मुंबई में मीरा रोड इलाके में अभिनेता का घर था। वही पर अभनेता की मौत हो गई।
अभिनेता की पत्नी थी हैदराबाद
इस दौरान अभिनेता की पत्नी जर्मन एक्ट्रेस सुज़ैन बर्नर्ट एक प्रोजेक्ट की शूटिंग के लिए हैदराबाद में थी। अभिनेता की खबर मिलने पर वो तुरंत मुंबई पहुंची। उनकी पत्नी अखिल के निधन से सदमें है। फिलहाल अभिनेता के शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाय गया है। पुलिस भी मामलें की जांच कर रही है।
Akhil Mishra रह चुके है कईं फिल्मों का हिस्सा
अखिल ने कई सारे टीवी शो में अभिनय किया है। उड़ान, उतरन, सीआईडी, हातिम, श्रीमान श्रीमती आदि पॉपुलर टीवी शो में अभिनय किया है। इसके अलावा उन्होंने कई फिल्मों में भी काम किया है।
‘गांधी’,‘कमला की मौत’, ‘माई फादर’,‘डॉन’, ‘वेल डन अब्बा’ जैसी फिल्मों का हिस्सा रह चुके है। अभिनेता को “3 इडियट्स” में अपने लाइब्रेरियन दुबे के किरदार से काफी पॉपुलैरिटी मिली थी।
जर्मन एक्ट्रेस सुजैन से की शादी
3 फरवरी, 2009 को अखिल ने जर्मन एक्ट्रेस सुजैन बर्नर्ट के साथ शादी की। जिसके बाद 30 सितंबर, 2011 में उन्होंने पारंपरिक समारोह में सुजैन से शादी रचाई। साल 2019 में दोनों की जोड़ी ने “मजनू की जूलियट” शार्ट फिल्म में साथ काम किया।
इस फिल्म में मिश्रा ने अभिनय के साथ स्क्रिप्ट भी लिखी और इसका निर्देशन भी किया। बता दें की उनकी पत्नी ने कई हिंदी टीवी सीरियल्स में काम किया है। जिसमें ये रिश्ता क्या कहलाता है, सावधान इंडिया, कसौटी जिंदगी की, चक्रवर्ती अशोक सम्राट, एक हजारों में मेरी बहना है आदि शामिल है।