HighlightHaridwar News

अंतिम चरण में कांवड़ यात्रा, अब तक 2.51 करोड़ कांवड़ियों ने भरा जल

कांवड़ यात्रा अपने अंतिम चरण पर पहुंच गई है। इसी के साथ धर्मनगरी में अब डाक कांवड़ियों का सैलाब उमड़ पड़ा है। हर रोज लाखों की संख्या में कांवड़िए जल भरने के लिए हरिद्वार पहुंच रहे हैं। अब तक कांवड़ मेले में अब तक 2.51 करोड़ कांवड़ियों ने जल भरा है।

अब तक 2.51 करोड़ कांवड़ियों ने भरा जल

कांवड़ यात्रा 22 जुलाई से शुरू हुई थी जो कि अब अंतिम चरण में है और दो अगस्त को सावन शिवरात्रि पर्व के साथ ही यात्रा संपन्न होगी। अभी यात्रा को संपन्न होने में कुछ दिनों का समय बचा है लेकिन अब तक नो दिनों के अंदर दो करोड़ 51 लाख 40 हजार कांवड़ियों ने जल भरा है। अभी भी कांवड़ियों के आने का सिलसिला जारी है।

haridwar
कांवड़ यात्रा

कांवड़ पटरी और पुल पर लगाए बैरिकेड्स को पुलिस ने हटाया

कोई पैदल तो वाहनों में सवार होकर जल लेने के लिए पहुंच रहे हैं। तो वहीं कुछ गंगाजल लेकर वापस अपने गंतव्यों की ओर जा रहे हैं। बम-बम भोले के जयकारों से धर्मनगरी दिन-रात गूंज रही है।

haridwar
भारी संख्या में जल लेने पहुंच रहे भोले

कांवड़ पटरी पर अब यातायात सामान्य हो गया है। पुलिस द्वारा यहां पर जो बैरिकेड्स लगाए थे उन में से ज्यादातर को हटा दिया गया है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें