Dehradun NewsHighlight

राजकीय सम्मान के साथ दि. विधायक को अंतिम विदाई, लक्खीबाग श्मशान घाट पर हुआ अंतिम संस्कार

devbhoomi news

देहरादून : भाजपा ने आज एक होनहार, साधारण स्वभाव, जन प्रेमी विधायक को खो दिया। जी हां गढ़ी कैंट से विधायक हरबंस कपूर का 75 साल की उम्र में निधन हो गया है। इससे भाजपा में शोक की लहर है। वहीं आज उन्हें सत्ता पक्ष समेत विपक्ष के नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। आपको बता दें कि हरबंस कपूर एक मात्र ऐसे विधायक हैं जो एक ही विधानसभा सीट से 8 बार विधायक बने. यानी की 40 साल उन्होंने बतौर विधायक जनता के लिए काम किया।

बता दें कि 3 बजे के बाद देहरादून के लक्खी बाग श्मशान घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ भाजपा के वरिष्ठ विधायक हरबंस कपूर को अंतिम विदाई दी गई। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने नम आंखों से दिवंगत विधायक को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान प्रेमचंद अग्रवाल के साथ कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत समेत कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने नम आंखों से दिवंगत विधायक हरबंस कपूर को विदाई दी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें