Assembly ElectionsBig NewsHaridwar

गजब का VIDEO : उत्तराखंड में कांग्रेसियों ने लगाए अपनी ही पार्टी के खिलाफ नारे, फिर शर्म से हुए लाल

cm pushkar singh dhamiरुड़की : 2022 का विधानसभा चुनाव नजदीक है। ऐसे में सभी पार्टियां एक दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं और दावे कर रहे हैं। भाजपा के कार्यकर्ता पार्टी को सत्ता में लाने के लिए जान झोंक रहे हैं तो वहीं इस बीच आज रविवार को कांग्रेसियों ने अपनी ही पार्टी की वाट लगा दी। रुड़की में कांग्रेस का आज गजब का प्रदर्शन देखने को मिला जो की चर्चा का विषय बना हुआ है। कांग्रेस के प्रदर्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया है और जमकर वायरल हो रहा है।

विपक्ष ने लिए वीडियो के मजे

दरअसर आज भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों ने अपनी ही पार्टी के मुर्दाबाद के नारे लगाए। ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है और कांग्रेस की जमकर किरकिरी हो रही है। इस वीडियो में कांग्रेस के कार्यकर्ता भूल गए कि वो किसके खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं और किनके खिलाफ उनको नारेबाजी करनी है। इतना ही नहीं ये भूल करने के बाद वीडियो के अंत में कार्यकर्ता हंस भी रहे हैं। उनको पता चल गया कि वो बड़ी भूल कर बैठे। कहीं ना कहीं कांग्रेस ने विपक्ष को ठंड में गर्माहट देने का काम किया।

सीएम के पुतला दहन के दौरान लगाए उल्टे नारे

दरअसल मामला ऱविवार सुबह रुड़की का है। आज महानगर अध्यक्ष कलीम खान समेत तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता सीएम पुष्कर सिंह धामी का पुतला दहन कर रहे थे। इस दौरान कांग्रेसियों ने गजब का कारनामा किया। कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पुतला दहन के दौरान उल्टे नारे लगाए। कोंग्रेसियो की जुबां फिसल गई औऱ उन्होंने कांग्रेस मुर्दाबाद के ही नारे लगा डाले। ये सारा वाक्या कैमरे में कैद हो गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

कांग्रेस की नारेबाजी- खनन प्रेमी ये सरकार नहीं चलेगी नहीं चलेगी

विपक्षी पार्टियां ये वीडियो देख ठंड में मजे ले रही है। आपको बता दें कि इस दौरान कांग्रेसियों ने सिर्फ कांग्रेस मुर्दाबाद के ही नारे नहीं लगाए बल्कि भाजपा पर खनन का आऱोप लगाते हुए धामी सरकार के लिए नारे लगाए “खनन विरोधी ये सरकार नहीं चलेगी-नहीं चलेगी। ये बोलकर एक बार तो खुद कांग्रेसी भी सहम गए और चुप हो गए। फिर उन्होंने वाक्यों को सही करते हुए कहा कि “खनन प्रेमी ये सरकार नहीं चलेगी नहीं चलेगी”। इस मामले में सवाल पूछे जाने पर कांग्रेसियों चुप्पी साध ली।

https://youtu.be/pqp2r6hvndc

Back to top button