National

देश को मिली पहली LGBTQ सांसद, जानें कौन हैं इतिहास रचने वाली Menaka Guruswamy?

India’s First Queer MP Menaka Guruswamy: भारत की राजनीति में एक ऐतिहासिक पल देखने को मिला। देश को उसकी पहली LGBTQ सांसद मिल गई है। सुप्रीम कोर्ट की वरिष्ठ वकील मेनका गुरुस्वामी ने सांसद के रूप में शपथ गहण की। भारत की पहली LGBTQ राज्यसभा सदस्य बनकर उन्होंने इतिहास रच दिया है। आपको बता दें कि ये भारत में LGBTQ+ समुदाय के प्रतिनिधित्व की तरफ एक अहम कदम माना जा रहा है।

देश को मिली पहली LGBTQ सांसद मेनका गुरुस्वामी India’s First Queer MP Menaka Guruswamy

आपको बता दें कि मेनका गुरुस्वामी उन वकीलों में शामिल है जिन्होंने सुप्रीम कोर्ट में ऐतिहासिक केस में बहस की थी। इसी के बाद साल 2018 में भारतीय दंड संहिता की धारा 377 को आंशिक रूप से रद्द किया गया था। इसी फैसले के बाद देश में समलैंगिकता को अपराध की श्रेणी से बाहर किया गया था।

कौन हैं मेनका गुरुस्वामी? WHO IS MP Menaka Guruswamy

आपको बता दें कि मेनका गुरुस्वामी सुप्रीम कोर्ट में सीनियर एडवोकेट हैं। वो संवैधानिक मामलों में अपनी विशेषज्ञता के लिए जानी जाती हैं। भारत के पूर्व अटॉर्नी जनरल अशोक देसाई उनके मेंटर है। साल 1997 में उनके साथ काम कर उन्होंने कानून की गहराई को जाना। किरण मनराल की किताब राइजिंग: 30 वीमेन हू चेंज्ड इंडिया में भी मेनका गुरुस्वामी शामिल है।

विदेश में की पढ़ाई

अशोक देसाई के साथ मेनका ने करीब डेढ़ साल तक काम किया। जिसके बाद वो आगे पढ़ने ऑक्सफोर्ड चली गईं। साल 2001 में उन्होंने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से सिविल लॉ (BCL) में ग्रेजुएशन किया। जिसके बाद हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से लॉ में मास्टर्स (LLM) की डिग्री ली।

कौन है मेनका गुरुस्वामी का पार्टनर?

न्यूयॉर्क में डेविस पोल्क एंड वार्डवेल में एसोसिएट के तौर पर भी मेनका ने काम किया। आपको बता दें कि मेनका गुरुस्वामी का पोर्ट्रेट ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के रोड्स हाउस के मिलनर हॉल में लगा है। ये सम्मान पाने वाली वो दुनिया की दूसरी और भारत की पहली महिला हैं। मेनका गुरुस्वामी की पार्टनर वकील अरुंधति काटजू हैं।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें