Entertainmenthighlight

सलमान खान के ‘जीने के हैं चार दिन’ वाले टॉवल की हुई नीलामी, कीमत जानकर हैरान रह जाएंगे आप

बॉलीवुड के दबंग खान सुपरस्टार सलमान खान की जबरदस्त फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। उनकी फिल्में सुपर हिट जाती है। सलमान खान का ‘मुझसे शादी करोगी’ फिल्म का गाना अभी तक फेमस है। इस गाने में उन्होंने टॉवल लेकर जो स्टेप किया था वह खूब चर्चा में आया था और आज भी ये गाना कई जगहों पर बजता है और सलमान खान कई बार इस गाने में डांस करते दिखे। सलमान अभी तक कई अवॉर्ड शोज और बिग बॉस में ये स्टेप करते रहे हैं। इस गाने में उन्होंने जो तौलिया इस्तेमाल किया था उसकी एक चैरिटिबल कॉज के लिए नीलामी की गई।

इतने में बिका तौलिया, इनकी भी हुई निलामी

गाने में इस्तेमाल किए गए तौलिया की कुछ साल बाद नीलामी की गई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान के एक फैन ने चैरिटेबल ऑक्शन में 1.42 लाख रुपये में टॉवल खरीदा था।इस ऑक्शन में कई और सिलेब्स के सामान भी नीलाम हुए थे जैसे ‘देवदास’ से माधुरी दीक्षित का लहंगा, शाहरुख खान का डूडल, ‘ओह माई गॉड’ से अक्षय कुमार का सूट और ‘लगान’से आमिर खान वाला बैट।

आपको बता दें फिलहाल सलमान खान कैटरीना कैफ के साथ तुर्की में हैं और वो वहां ‘टाइगर 3’ की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म में दोनों एक एक्शन पैक्ड अवतार में नजर आएंगे।

Back to top button