Trendinghighlight

Metaverse का गेम खेल रही 16 साल की लड़की के साथ हुआ ऑनलाइन गैंगरेप, पुलिस ने केस किया दर्ज

Rape in Metaverse: ब्रिटेन से एक बेहद ही चौकाने वाली खबर सामने आ रही है। जहां पर 16 साल की एक लड़की मेटावर्स गेम खेल रही थी। ऐसे में लड़की केके वर्चुअल अवतार के साथ गैंग रेप की खबर सामने आ रही है।

लड़की ऑनलाइन गैंगरेप का शिकार हुई है। इस घटना के बाद लड़की काफी गहरे सदमें में है। इस मामलें में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। खबरों की मने तो लड़की वर्चुअल रियलिटी (VR) हेडसेट पहनकर गेम खेल रही थी। तभी लड़की के वर्चुअल अवतार को कुछ लड़कों के वर्चुअल ग्रुप ने घेर लिया। सभी लड़की के वर्चुअल अवतार पर टूट पड़ें और एक-एक कर गैंग रेप किया।

गहरे सदमें में है लड़की

खबरों की माने तो लड़की को शारीरिक रूप से नुक्सान नहीं हुआ है। लेकिन लड़की को वैसी ही मनोवैज्ञानिक और भावनात्मक चोट आई है। जैसा रियल दुनिया में किसी गैंगरेप विक्टिम को लगता है। जिसके चलते पुलिस इस मामलें की जांच काफी गंभीरता से कर रही है।

लड़की खेल रही थी मेटा का ऑनलाइन गेम

ख़बरों के मुताबिक लड़की मेटा का ‘होराइजन वर्ल्ड्स’ नाम का एक गेम खेल रही थी। इस प्लेटफार्म पर पहली बार नहीं है जब ऐसी शिकायत आई हो। पहले भी आभासी यौन दुर्व्यवहार के कई मामलें सामने आएं है। लेकिन यूके में इस मामलें में कोई क़ानूनी कार्यवाही नहीं हुई है।

ऐसे में इस मामलें में कई सवाल उठते है। जैसे क्या वर्चुअल क्राइम पर पुलिस की और से कार्यवाही होनी चाहिए। क्योंकि पलहे से ही रियल वर्ल्ड के रेप के केसेस पुलिस के पास जांच के लिए पड़ें है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button