Haridwar NewsHighlight

136 पुलिसकर्मियों को ऑनलाइन ACR न भरना पड़ा भारी, वेतन रोकने का आदेश जारी

हरिद्वार में पुलिसकर्मियों को ऑनलाइन एसीआर न भरना भारी पड़ गया। एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल ने एसीआर न भरने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। एसएसपी के एक्शन के बाद से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

पुलिसकर्मियों को ऑनलाइन ACR न भरना पड़ा भारी

उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय देहरादून की ओर से पुलिस के अधिकारी और कर्मचारियों की सुविधा के लिए एसीआर (वार्षिक चरित्र मंतव्य) ऑनलाइन भरवाई जा रही है। जिसमें पुलिसकर्मियों के हर साल चरित्र, आचरण, क्षमताएं और प्रदर्शन सहित अन्य रिकॉर्ड दर्ज करवाना होता है।

पुलिसकर्मियों को लगाई जमकर फटकार

SSP ने भी सभी कर्मचारियों को साल 2022 में अपनी ACR अपडेट करने के लिए स्पष्ट रूप से निर्देश दिए थे। इसके बावजूद भी 136 पुलिसकर्मियों ने अपना ऑनलाइन ACR नहीं भरा। एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल को जब इसका पता चला तो उनका पारा चढ़ गया। इस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए पुलिसकर्मियों को जमकर फटकार लगाई।

वेतन रोकने का आदेश किया जारी

जानकारी के अनुसार एसएसपी ने बताया कि 136 पुलिसकर्मियों ने ACR नहीं भरी है। सभी पुलिसकर्मियों का दिसंबर का वेतन रोकने का आदेश जारी कर दिया गया है। जब तक उनके द्वारा एसीआर नहीं भरी जाएगी तब तक वेतन जारी नहीं किया जाएगा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें