Uttarkashi NewsBig News

13 साल के किशोर ने किया 9 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, खून से लथपथ मिली मासूम

उत्तरकाशी में 13 साल के किशोर ने खेल-खेल में 9 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के पिता ने पुलिस को मामले की तहरीर दी है।

13 साल के किशोर ने 9 साल की बच्ची के साथ किया दुष्कर्म

जानकारी के अनुसार घटना प्रखंड के नजदीकी गांव की है। बुधवार को किशोरी की मां पास के ही गांव में लगे मेले में गई थी और पिता मजदूरी करने के लिए खेत में गए हुए थे। बच्ची अपने पड़ोस में रहने वाले किशोर के साथ मंदिर में खेल रही थी। तभी छात्र बच्ची को मंदिर के पीछे ले गया और बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।

बच्ची को खून में लथपथ देख उड़े पिता के होश

बच्ची के पिता जब घर पहुंचे तो खून में लथपथ बच्ची को देख होश उड़ गए। पूछताछ में किशोरी ने पिता को अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। आनन-फानन में पीड़िता के पिता मासूम को लेकर उपजिला चिकित्सालय पुरोला पहुंचे और मेडिकल कराया। पीड़िता के पिता ने पुलिस को मामले की तहरीर दी है ।

किशोर से पूछताछ कर रही पुलिस

मामले को लेकर थानाध्यक्ष दीपक सिंह का कहना है कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर विधिक कार्यवाही की जा रही है। साथ ही किशोर से भी पूछताछ की जा रही है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें