Big NewsUttarakhand

प्रदेश की 13 महिलाओं और किशोरियों को मिलेगा तीलू रौतेली पुरस्कार, कल किया जाएगा सम्मानित

प्रदेश में इस साल 13 महिलाओं और किशोरियों को राज्य स्तरीय तीलू रौतेली पुरस्कार दिया जाएगा। इसके साथ ही प्रदेश की 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

13 महिलाओं और किशोरियों को मिलेगा तीलू रौतेली पुरस्कार

उत्तराखंड में हर साल विभिन्न क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को वीरबाला तीलू रौतेली के नाम पर पुरस्कार दिया जाता है।

इस बार प्रदेश की 13 महिलाओं और किशोरियों को ये पुरस्कार दिया जाएगा। इसके साथ ही 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

मंगलवार को किया जाएगा सम्मानित

तीलू रौतेली पुरस्कार और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार पाने वाली महिलाओं को मंगलवार को आईआरडीटी सभागार में आयोजित समारोह में सम्मानित किया जाएगा। बता दें कि इस साल प्रदेश के हर जिले से एक महिला या किशोरी का इस सम्मान के लिए चयन किया गया है।

क्यों दिया जाता है तीलू रौतेली पुरस्कार ?

उत्तराखंड में सरकार द्वारा प्रदेश की उन महिलाओं को ये पुरस्कार दिया जाता है जो विभिन्न क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करती हैं। ये पुरस्कार वीरबाला तीलू रौतेली के नाम पर हर साल दिया जाता है।

बता दें कि उत्तराखंड की वीरांगना तीलू रौतेली की जयंती पर साल 2006 से ये पुरस्कार उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं और किशोरियों को दिया जाना शुरू किया गया था। तब से लेकर अब तक हर साल ये पुरस्कार दिया जाता है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें